September 15, 2026

COVID-19 का बिग ब्लास्ट, एक साथ इतने मिले संक्रमित – बर्नार्ड गौड़ी

Spread the love

वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 18 लोगों की पहचान कॉनट्क्ट ट्रेसिंग से हुई है जबकि 3 अन्य हैं। वहीं 7 लोग ठीक होकर घर भी जा रहे हैं । वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 364 हो गई है।