May 13, 2026

CIB क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का कार्यक्रम और बैठक हुई संम्पन्न -विजय परमार

Spread the love

CIB क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का कार्यक्रम और बैठक हुई संम्पन्न —- विजय परमार

राजस्थान ब्यावर क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो राष्ट्रीय सुझाव अनुसार वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार के निर्देश में एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राखेचा के नेतृत्व में पदाधिकारी राजस्थान प्रदेश रिपोर्टर दिनेश कुमार भाटी,

राज कंवर पाली, रक्षा वैष्णव पाली, रेखा कंवर भाटी पाली, चंपालाल वैष्णव करवना, लालचंद सुथार करवना, भीमाराम पाली,

इन सब पदाधिकारियों ने ब्यावर देलवाड़ा सर्व प्रथम गणपती सरस्वती ओर लक्ष्मी एवं भारत माता को पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरआत की ।

महिला शक्ति को संदेश दिया की महिला क्या नहीं कर सकती है हर चीज करने में आज नारी सक्षम है इस पर जानकारी दी

सरकारी स्कीम के बारे में बताया

और ग्रामीण वासियों ने पदाधिकारियों का ढोल थाली के साथ में स्वागत कर पंचायत कार्यालय में स्थान ग्रहण कराया ।

और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राखेचा ने नारी शक्ति को प्लास्टिक की थैली को बंद करके कपड़े की थैली वापरने की जानकारी दी

और कहा कि महिला शक्ति सिलाई करके कपड़े की थैली खुद बना कर प्रकृति को बचावे ।

रक्षा वैष्णव ने भी नारी शक्ति को जानकारी दी और बताया की सरकारी योजनाओं का फायदा कैसे लिया जाता है जब तक नारी शक्ति जागृत नहीं होगी तब तक कुछ नहीं होगा। राज कंवर ने भी सरकारी योजना के बारे में बताया

और पौधारोपण करने का भी निर्देश दिया और धरती को स्वर्ग बनाने के लिए पौधारोपण का भी कार्य किया गया। लालचंद जी ने भी अपने शब्द कहे और चंपालाल वैष्णव ने भी अपने शब्दो में जानकारी दी

भीमाराम पाली उन्होंने भी अपने मन की बात कही । राजस्थान प्रदेश रिपोर्टर दिनेश कुमार भाटी ने महिला शक्ति को कहा कि संगठन में शक्ति है उसका उदाहरण दे करके बताया कि अगर कुत्ते को पत्थर मारा तो कुत्ता भाग जाएगा क्योंकि वह अकेला है वही पत्थर अगर मधुमक्खियों के छत्ते के ऊपर मारा तो मधुमक्खियां उनको छोड़ती नहीं है इंसान कहीं भाग नहीं सकता क्योंकि वह हजारों होती है और एक साथ रहती है संगठन में ही शक्ति है ब्यावर देलवाडा मैं यह कार्यक्रम रखा था वहां की कर्मठ कार्यकर्ता श्रीमती लीला सोडा ने बहुत अच्छी बात रख कर के पदाधिकारियों का सम्मानित किया

और भारती देलवाड़ा ने भी अच्छी सेवा दी। फिर मनीषा राखेचा ने लीला सोडा और भारती को पद पर मनोनीत किया। नारी शक्ति बहुत भारी मात्रा में उपस्थिति दी सब की बात सुनी और तालियों के साथ सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।