*चड्डा, नड्डा, फड्डा, भड्डा सब यही हैं, BJP के पास काम नहीं’; पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद बोलीं CM ममता बनर्जी*
पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने घटना के लिए बीजेपी की ही निंदा की। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “उनके पास कोई और काम नहीं है। कई बार गृह मंत्री यहां होते हैं, अन्य बार इसके चड्ढा, नड्डा, फड्डा, भड्डा यहां होते हैं। जब उनके पास कोई सुनने वाला नहीं होता है तो वे अपने कार्यकर्ताओं को नौटंकी करने के लिए कहते हैं।” हालांकि उनके बयान पर ट्विटर पर कई लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि किसी दूसरे दल के नेता पर हमला हुआ होता तो देशभर में हंगामा हो चुका होता।





More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
कोलकाता पहुंची टीम योगी के साथ मीटिंग में उद्यमियों ने योगी सरकार के प्रयासों को सराहा-
सियालदह ट्रेन पर पथराव करने वाले 4 लोग गिरफ्तार-