June 21, 2026

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा-

Spread the love

मेरठः AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद जहां ओवैसी ने इसे सोची समझी साजिश बताया है वहीं, हमलावरों ने भी फायरिंग का कारण बताकर पूरे पुलिस विभाग को चौंका दिया है. आइये आपको बताते हैं आखिरकार हमलावरों के जहन में कौन सी नफरत पनप रही थी जिसका ये खौफनाक अंजाम सामने आया.

 

ओवैसी की कार पर फायिरंग की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस की लगातार पूछताछ में हमलावर टूट गया और उसने हमले के पीछे का कारण बयां कर दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी लॉ ग्रैजुएट हैं. दोनों ही अच्छे दोस्त हैं और एक ही कॉलेज में पढ़ाई भी की है.

 

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सचिन बादलपुर का है और शुभम सहारनपुर का रहने वाला है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दोनों हेट स्पीच को लगातार फॉलो करते हैं. आरोपी ने बताया की ओवैसी के भाई ने जो बयान दिया था की पुलिस हटा दो फिर हम दिखा देंगे.. उस बयान से वो दोनों गुस्से में थे. आरोपी से अभी भी पूछताछ जारी है.