April 15, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से

Spread the love

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये आह्वान पर लखनऊ की जनता आज से ही तैयार !

खूब बजी थाली- ताली

ओमेक्स हाइट्स विभूति खण्ड

जनपद लखनऊ के देशी, विदेशी, बीयर, मॉडल शाप एवं बार के सभी अनुज्ञापन को सूचित किया जाता है कि, आबकारी आयुक्त उत्तर- प्रदेश एवं जिला अधिकारी लखनऊ के आदेश के क्रम में कल दिनांक 22/03 /2020 को कुल एक दिवस के लिए जनपद लखनऊ की समस्त शराब एवं भांग की सभी दुकानें एवं जनपद लखनऊ में स्थित cl2, fl2,एवं fl2b बंद रहेंगे

जिला आबकारी अधिकारी
लखनऊ

संभल– दिन दहाड़े छात्र का हुआ अपरहण, अपहरणकर्ता ने 20 लाख रूपये की मांगी फिरौती, रामपुर के विलासपुर में मिला छात्र का शव,
तीन दिन पहले हुआ था छात्र का अपहरण, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय का मामला

कोरोना से लड़ने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की पहल*‼

▪दिन-भर बड़े चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक रहने की अपील
▪जिला एवं मेडिकल टीमों के साथ 150 टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है निरन्तर कार्यवाही
▪इसके अतिरिक्त 15 टीमें मय बचाव उपकरण, पुलिस गाड़ी के किसी भी आपात स्थिति के लिए रहेंगी तैयार ।
▪लखऩऊ कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किये हेल्पलाइन नम्बर
▪सभी पुलिसकर्मियों को दिनांक- 22.02.2020 को सुबह से ही डियूटी पर तैनात रहने के निर्देश, उनके खुद के सुरक्षा के लिए दिये गये ग्लव्स, मास्क और सेनेटाइजर
▪ किसी भी आपात स्थित में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस आपके साथ है आप घरों के अंदर सुरक्षित रहें हम आपके सहयोग के लिए ड्यूटी पर सतर्क हैं

लखनऊ
यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े

उत्तर प्रदेश में अब तक 343 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण

कोरोना प्रभावित 12 देशों से अबतक 6134 लोग उत्तर प्रदेश लौटे

*अब तक 26 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई*

आगरा के 8, गाजियाबाद 2, लखनऊ 8, नोएडा में 6, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव

*7 आगरा 2 गाजियाबाद और 1 नोएडा समेत 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज*

3378 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया

यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 25683 लोगों की जांच की गई

*पूर्व विधायक की हत्या में गनर गिरफ्तार*
लखनऊ। बुलंदशहर के पूर्व विधायक हाजी अलीम हत्याकांड में उनके गनर रहे शारिब को गिरफ्तार किया गया है, वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है।
मेरठ सीबीसीआईडी ने लखीमपुर खीरी से गनर शारिब को किया गिरफ्तार।

अगर मेरी मौत कोरोना से होती है, तो मुझे दफनाने की जगह जला दें- वसीम रिजवी*
लखनऊ। कोरोना वायरस की दहशत के बीच शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का बड़ा बयान आया है। उन्होने कहा कि अगर उनकी मौत कोरोना वायरस से होती है तो उन्हें दफनाए नहीं बल्कि जलाया जाए।
उन्होने कहा कि दफनाने की जगह उनके शव को जलाया जाए, जिससे संक्रमण ना फैलें। साथ ही उन्होने वक्फ बोर्ड की मस्जिद और मदरसों पर भीड़ जमा होने पर रोक के आदेश दिए हैं।