*_👉वाराणसी/उत्तर प्रदेश_*
*_IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली : आदित्य लांग्हे को DCP वरुणा बनाया गया, विक्रांत वीर को DCP सुरक्षा और अभिसूचना का चार्ज मिला_*
*_वाराणसी:_* कमिश्नरेट के दो IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की गई है। आदित्य लांग्हे को DCP वरुणा बनाया गया है। अबतक DCP वरुणा रहे विक्रांत वीर को DCP सुरक्षा और अभिसूचना का चार्ज मिला है।
शासन ने बुधवार को आधा दर्जन IPS अफसरों के तबादले दिए। 2016 बैच के गोपाल कृष्ण चौधरी और आदित्य लांग्हे को लखनऊ और वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
49वीं वाहिनी PAC सेनानायक भारती सिंह को नोएडा का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ में तैनात पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार पांडेय को 39वीं वाहिनी PAC मिर्जापुर भेजा गया है।
लखनऊ में ही पुलिस उपायुक्त ख्याति गर्ग को नौवीं वाहिनी PAC मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। 39 वाहिनी मिर्जापुर PAC में तैनात सुभाष चंद्र शाक्य को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त क्या चार्ज दिया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-