वाराणसी। दशाश्वामेध थाना अर्न्तगत अगस्तकुण्डा क्षेत्र के मकान नं. डी 36/155 में आज सुबह एक विवाहिता ने पंखे से लटकर दी जान।इस संबंध में पुलिस ने पति विजय, ससुर बाबूलाल पटेल व जेठ को गिरफ्तार कर पुछताछ में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नवापुरा निवासी शारदा प्रसाद की पुत्री आरती देवी (22) की शादी 5 वर्ष पहले अगस्तकुण्डा निवासी बाबूलाल पटेल के पुत्र विजय पटेल से हुई थी। मृतका के दो छोटे पुत्र हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे आरती के घरवाले को विजय द्वारा सूचना मिली कि आपकी पुत्री ने फांसी लगा ली हैं। इस सूचना पर पहुंचे लड़की पक्ष वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-