June 24, 2026

_प्रधानमंत्री किसान योजना की 10वीं किस्त जल्द –

Spread the love

*_👉लखनऊ/उत्तर प्रदेश_*

 

*_प्रधानमंत्री किसान योजना की 10वीं किस्त…..इस डेट तक आ सकती है 10वीं किस्त!

 

*_लखनऊ:-_* आज देशभर के हर किसान के मन में यह सवाल उठ रहा है कि प्रधानमंत्री किसान योजना की 10वीं किस्त कब आएगी. अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार साल 2020 की तरह किसान परिवारों को 10वीं किस्त 25 दिसंबर तक दे सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त को लेकर अब कयास यह लगाया जा रहा कि किसानों को 4-5 दिनों में किस्त के पैसे मिल सकते हैं.

 

*_बेसब्री से इंतजार_*

 

आज देश के किसान किस्त को लेकर परेशान है. किसान खेतों में कहीं गेंहू की बुवाई तो कहीं सिंचाई कर रहे हैं. कहीं पौधों को खाद की जरूरत तो कहीं गन्ने की छिलाई बाकी है. इस बीच किसान 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ताकि खेती में मदद मिल सके. कुछ किसानों को ऐसा लग रहा है कि किस्त कहीं लटक गई है. दरअसल, आपको बता दे, केंद्र सरकार (Central Government) ने अभी तक 10वीं किस्त को लेकर कोई तारीख का ऐलान नहीं किया है.

 

*_देरी होने की यह है वजह_*

 

बता दें, अभी तक किसानों के स्टेटस में ‘Rft Signed by State For 10th Installment’ ही दिख रहा है, लेकिन अभी तक एफटीओ जेनरेट नहीं किया गया है. FTO (Fund Transfer Order) जेनरेट हुए बिना किसानों को अगली किस्त मिलना मुश्किल है. ऐसे में इस योजना में आपने अभी तक अपना नाम नहीं दर्ज किया है तो जल्दी से खुद को रजिस्टर्ड कर लें.

 

*_ये गलती न करें_*

 

1. किसानों को अपना नाम अंग्रेजी (English) में लिखना अनिवार्य है. अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उसे तुरंत सही कर लें.

 

2. आवेदन करने वाले किसान के नाम और आवेदन करते समय नाम की स्पेलिंग में कोई गलती नहीं होनी चाहिए.

 

3. बैंक का आइएफसी (IFC) कोड, खाता नंबर लिखने में कोई गलती नहीं होनी चाहिए.

 

4. अपना पता (Adress) अच्छी तरह से जांच लें. ताकि स्पेलिंग में कोई गलती न हो.

 

5. आधार नंबर सही से भरे. अगर किसी भी तरह की कोई गलती हुई तो आपके दो हजार रुपये अटक जाएंगे.

 

*_जल्द कर लें ये काम_*

 

इसके साथ ही आपको बता दें, सरकार ने PM Kiasn Yojna में रजिस्टर्ड किसानों के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया है. पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए, किसानों को किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए पास के सीएससी केंद्रों जाना पड़ेगा. वैसे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से भी इसे पूरा कर सकते हैं.

 

*_हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क_*

 

रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी कुछ किसानों को लिस्ट में अपना नाम नहीं दिख रहा है. ऐसे में अगर आपकी सारी डिटेल्स ठीक है और उसके बाद भी आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर 155261 या 011-24300606 पर बात करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यहां पर आपकी परेशानी दूर हो जाएगी.

 

*_नोट: पीएम योजना से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए आप PM Kisan Yojna की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर डिटेल्स पढ़ सकते हैं._*