November 6, 2026

*दूसरे के गले में वरमाला डाल रही प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी किया शूट*

Spread the love

रायबरेली के बछरावां में अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से होते देख बौखलाए प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। उसे लहूलुहान तड़पता देख मौके पर खुद को भी शूट कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावां मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव में हुई। बीती रात गांव के पुत्ती लाल की बेटी आशा देवी (22 वर्ष) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उन्नाव जिले के कुशहरी नवाबगंज से आई आशा की बारात में बराती ढोल नगाड़े पर नाच रहे थे