कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण दिनांक-15.07.2022
प्रेस नोट
थाना चोलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त बहादुर यादव को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 15.07.2022 को थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 0232/2022 धारा 147/307/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. बहादूर यादव पुत्र बसन्ता यादव उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को हरिबल्लमपुर रिंग रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1. बहादूर यादव पुत्र बसन्ता यादव उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः
1. मु0अ0स0 0232/2022 धारा 147/307/504/506 भा0द0वि0 थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्दापुर, हे0का0 श्रीकान्त यादव थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-