*श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर जनता का कब्ज़ा: आवास छोड़कर भागे राष्ट्रपति राजपक्षे*
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास में दाखिल हो गए हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे सुरक्षित जगह पर चले गए हैं. हालांकि, राष्ट्रपति कहां हैं इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. श्रीलंका में बढ़ती कीमतों और ज़रूरी सामान की कमी के विरोध में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन जारी हैं.
सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे से इस्तीफ़ा देने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए देश के कई हिस्सों से लोग कोलंबो पहुंचे हैं.
प्रदर्शनकारियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कर्फ़्यू. लगाया था. श्रीलंका बीते कई दशकों की सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में पेट्रोल, खाने पीने के सामान और दवाओं की कमी हो गई है.
*कई लोग घायल*
श्रीलंका पुलिस ने राष्ट्रपति आवास को घेरने की कोशिश करने वाले लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी भी फेंका, जिसमें कई लोगों के घायल होने की ख़बर है.

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-