जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव न कराने के मसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर सवाल खड़े किये हैं और इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में समय पर विधानसभा चुनाव कराने में नाकामी को देखते हुए मैं कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्वीटों को फिर से ट्वीट कर रहा हूं।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान, आतंकवादियों और हुर्रियत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। शाबाश मोदी साहब… 56 इंच का सीना फेल हो गया।’ एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतों के सामने मोदी का ‘एकदम से घुटना टेक देना बहुत शर्मनाक’है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘बालाकोट और उरी पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले संभालने के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर है…और जरा देखिए कि वहां उन्होंने कैसी कुव्यवस्था कायम कर दी है। भारत विरोधी ताकतों के सामने एकदम से घुटना टेक देना शर्मनाक है’।





More Stories
जम्मू कश्मीर में लिथियम के भंडार मिलने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार पाए गए-
कुपवाड़ा के LOC के निकट बर्फीली खाईं में गिरने से 3 जवान शहीद-
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी-