जामनगर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। धारविया गुजरात में अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं।
धारविया से पहले कांग्रेस के विधायक कुंवरजी बावलिया, जवाहर चावडा और पुरषोत्तम साबरिया ने इस्तीफा दे दिया था। महिला विधायक आशाबेन पटेल भी भाजपा में शामिल हो गईं। एक के बाद एक विधायकों के टूटने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 77 से घटकर अब महज 72 रह गई है।
वहीं, विगत विधानसभा चुनाव में 99 सीटें जीत पाई भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 102 के पार चली गई। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अभी भी कांग्रेस के करीब 10 विधायक पार्टी छोड़ने की मूड में हैं। भाजपाई नेतृत्व विपक्षी दल के कम से कम 7 विधायकों से संपर्क में हैं।





More Stories
सूरत के सेशन कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ज़मानत दे दी-
बुजुर्ग दंपत्ति की कोठी पर कब्जा करने में ठग किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार-
अतीक की प्रयागराज वापसी पर बड़ी खबर-