April 20, 2026

*फारूक अब्दुल्ला ने कहा- चुनाव की खातिर की गई एयर स्ट्राइक*

Spread the love

लोकसभा चुनाव के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता है कि कश्मीर में ऐसे हालात हुए। जब सभी दल राज्य में चुनाव चाहते हैं तो क्यों लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव नहीं हो सकते हैं।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘सभी दल जम्मू-कश्मीर में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए माहौल अनुकूल है लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए क्यों नहीं? स्थानीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण हुए, यहां पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है फिर क्यों विधानसभा चुनाव नहीं हो सकते?’

उन्हाेंने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा कि हमें हमेशा से पता था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के साथ छोटी लड़ाई हो सकती है। लेकिन एयर स्ट्राइक इसलिए हुई क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। हमने करोड़ों की लागत का एक एयरक्राफ्ट खो दिया। शुक्र है कि पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) सुरक्षित बच गया और सकुशल स्वदेश लौट आया।’