April 20, 2026

*तेलुगू अभिनेता और कॉमेडियन अली वाईएसआरसीपी में शामिल*

Spread the love

तेलुगू फिल्मों के अभिनेता और कॉमेडियन अली ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। पार्टी अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने ना ही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से हाथ मिलाया है और न ही कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए से। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल की तरह ही आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।