April 20, 2026

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Spread the love

*लोकसभा चुनाव का एलानः 7 चरणाों में होगा चुनाव पहला चरण 11 अप्रेल से*

देश में लोकसभा चुनाव 7 चरण में होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल, दूसरे का 18 अप्रेल, 23 अप्रेल को तीसरे चरण का, चौथा 29 अप्रेल, 6 मई पांचवां, 12 मई को छठा, 19 मई सातवें चरण का मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार शाम को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 90 करोड मतदाता, 10 लाख मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। इस बार 18-19 साल के युवा वोटरों की संख्या करीब डेढ़ करोड़ बढ़ी है। इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर वीवीपीएटी मशीन लगेगी। वीवीपीएटी बंडल की निगरानी जीपीएस से होगी। मतदान करने के बाद सभी को पर्ची मिलेगी। ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीरें भी होगी। मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाएगा।
इसके साथ ही चुनाव आयुक्त ने बताया कि संवेदनशील बूथ की खास सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। आचार संहित उल्लंघन के लिए ऐप लॉन्च की है। इस पर शिकायत मिलने के 100 मिनट में कार्रवाई होगी।

जनवरी में लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बातचीत की।
रेलवे के साथ भी चुनाव आयोग ने बैठक की।चुनावी खर्च को लेकर आयकर विभाग से चर्चा की गई। चुनाव के दौरान आने वाले त्योहारों और मौसम का भी ध्यान रखा गया। इस बार वोटरों की संख्या में 84.3 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है।चुनाव में 90 करोड़ वोट डाले जाएंगे। 1590 पर फोन कर मतदाता यह जान सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, एसएमएस 1.5 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19 के बीच है।99.3 प्रतिशत मतदाताओं के पास वोटर आईडी।10 लाख बूथ पर वोट डाले जाएंगे, सभी पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल होगा
ईवीएम पर सभी उम्मीदवारों के फोटो होंगे।11 अप्रैल को पहला चुनाव 18 , 23 अप्रैल को दूसरे और तीसरे चरण का मतदान18 अप्रैल को दूसरा चुनाव29 अप्रैल चौथा चरण6 मई पांचवा 12 मई छठवा