राजस्थान सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को शनिवार शाम को सेना के वायु रक्षा विंग द्वारा मार दिया गया। एक ही दिन में पड़ोसी देश से मानव रहित विमान द्वारा घुसपैठ की दूसरी कोशिश की। भारतीय सेना ने कहा, ‘राजस्थान के श्री गंगानगर सेक्टर में एक मानव रहित विमान ने साढ़े 7 बजे घुसपैठ की, जिसे मार गिरा दिया गया।
इससे पहले शनिवार सुबह पाकिस्तान के एक और ड्रोन ने राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की जिसे सुरक्षा बल ने मार गिराने का प्रयास किया, जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 5.40 बजे श्रीगंगानगर के पास हिंदुमलकोट सीमा पर ड्रोन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जैसे ही जवानों ने इसे देखा, उन्होंने ड्रोन पर गोलीबारी शुरू कर दी और उसे लौटने पर मजबूर कर दिया।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-