April 23, 2026

विगत दिनों थाना चेतगंज पुलिस द्वारा लालपुर पांडेयपुर निवासी हिस्ट्री शीटर गैंगस्टर रमेश राय उर्फ मटरू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

Spread the love

*पड़ताल*

 

विगत दिनों थाना चेतगंज पुलिस द्वारा लालपुर पांडेयपुर निवासी हिस्ट्री शीटर गैंगस्टर रमेश राय उर्फ मटरू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी ।

 

कमिश्नरेट पुलिस के लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने के फलस्वरूप मटरू राय जमानत निरस्त कराकर जेल में निरुद्ध है ।

 

वर्ष 2016 में उसको निर्गत पिस्टल लाइसेंस DM द्वारा निरस्त किया गया था ।

 

पिस्टल थाने में जमा नहीं कराई गई थी ।

 

आखिरकार कमिश्नरेट पुलिस ने इस पिस्टल की मिस्ट्री को सुलझा ही लिया ।

 

यह पिस्टल *बक्सर बिहार* के एक शास्त्र दुकान में अगस्त 2016 से जमा थी ।

 

आज कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इस दुकान के अभिलेखों की पड़ताल कर *पिस्टल* ढूंढ ही निकाला ।

 

शास्त्र विक्रेता को *नोटिस* निर्गत की गई है कि बिना पुलिस के रिपोर्ट के यह किसी भी व्यक्ति को सुपुर्द न करें ।

 

अन्यथा शास्त्र विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी ।

 

इस केस के शेष बचे हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित चेतगंज पुलिस को टास्क दिया गया है ।

 

*CP Varanasi*