हंसडीहा:-(दुमका)
===========
*खड़ी ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर : हादसे मे चार लोग घायल एवं एक मासूम की मौत*
🔹️ दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग में रामगढ़ मोड़ के पास खड़ी ट्रक में ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर ।
🔹️ बासुकीनाथ से पूजा कर अपने घर वापस भागलपुर (बिहार) लौट रहे एक ही परिवार के लोग बैठे थे ऑटो में ।
🔹️ भागलपुर जिले के अकबरनगर थानाक्षेत्र के दामोदरपुर(खुटहन) गाँव के रहनेवाले लोग थे ओटो में सवार ।
🔹️ स्थानीय लोंगो द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची हंसडीहा पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर ईलाज के लिए पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट ।
🔹️ घायलों के ईलाज के दौरान डाक्टरों ने 12 वर्षीय ॠतु कुमारी नाम की बच्ची को किया मृत घोषित ।
🔹️ हादसे के अन्य चार घायलों को बेहतर ईलाज के लिए कर दिया गया है रेफर ।
सुशील झा





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-