July 16, 2026

BHU न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा दो दिवसीय कांफ्रेस में आमंत्रण-

Spread the love

*BHU न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा दो दिवसीय कांफ्रेस में आमंत्रण*

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के IMS बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘न्यूरो इंफेक्शन अपडेट -2022’ का आयोजन मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र बीएचयू में 25 और 26 जून को आयोजित हो रहा है। जिसमें न्यूरो संबंधित विभिन्न नए शोधों, बीमारियों और उनके उपचार पर चर्चा की जाएगी. इस कांफ्रेंस में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रख्यात न्यूरो फिजिशियन, न्यूरो सर्जन आ रहे है. जिसमें 20 से ज्यादा व्याख्यान होंगे. यह कांफ्रेंस आगामी दिनों में न्यूरो संबंधित बीमारियों के उपचार में कारगर साबित होगा.

 

अतः श्रीमान जी से अनुरोध है की उक्त कार्यक्रम में अपने सम्मानित छायाकार, रिपोर्टर भेजने की कृपा करें।

 

दिनांक – 25 जून 2022

समय – 2 बजे दोपहर

स्थान -मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र, महामना सभागार बीएचयू

 

सादर

प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र

विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी

आईएमएस,बीएचयू