April 28, 2026

अपने ही बेटे को लाठी डन्डा से पीटकर जान से मार देने के वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 21.06.2022*

 

*अपने ही बेटे को लाठी डन्डा से पीटकर जान से मार देने के वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा द्वारा आज दिनांक 21.06.2022 को थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/22 धारा 304 भादवि0 से संबन्धित अभियुक्त मोहित पुत्र रामप्रीत निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लकडी के बेंत के साथ दिनांक 21.06.2022 को समय 13.15 बजे मन्दिर बाजार जैनपुर से गिरफ्तार किया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ विवरण–*- दिनांक 20.06.2022 को अभियुक्तगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारने के सम्बन्ध मे वादिनी मुकदमा द्वारा थाना गुलरिहा अपने ससूर व जेठ पर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसके संबंध में वादिनी मुकदमा के ससूर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है ।

 

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-*

मोहित पुत्र स्व0 रामप्रीत निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर उम्र करीब 55 वर्ष ।

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 232/22 धारा 304 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर

 

*अभियुक्त के पास से बरामदगी का विवरण*

एक अदद आला कत्ल लकडी का बेंत

 

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-

दिनांक 21.06.2022 समय 13.15 बजे मन्दिर बाजार जैनपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम*

1. प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी थाना गुलरिहा गोरखपुर

2. व0उ0नि0 अमित राय थाना गुलरिहा गोरखपुर

3. का0 राहुल कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर

4. हे0का0 हरिन्द्र सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

5. का0 रामसिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर