April 28, 2026

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 21.06.2022*

 

*चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश के क्रम में थाना तिवारीपुर मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिगं के दौरान दिनांक 20.06.2022 को चोरी कि दो पहिया वाहन एक अदद स्कूटी AVIATOR नम्बर प्लेट खुरचा हुआ व एक अदद सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल नम्बर प्लेट खुरचा अभियुक्त इमरान पुत्र गुलाम नकी उर्फ गजरे सा0-मिया बाजार पूरब फाटक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के पास से बरामद कर सूर्यविहार ओवर ब्रिज तिराहा रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबन्ध मे थाना तिवारीपुर में मु0अ0स0- 72/2022 धारा 411/413 भादवि0 दिनांक 20.06.2022 को पंजिकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0- 72/22 धारा- 411/413 भादवि0 थाना तिवारीपुर

2. मु0अ0सं0 82/21धारा 147/148/149/323/452/504 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*

इमरान पुत्र गुलाम नकी उर्फ गजरे सा0-मिया बाजार पूरब फाटक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*

सूर्यविहार ओवर ब्रिज तिराहा रेलवे लाइन के किनारे दिनांक 20.06.2022 समय 23.54 बजे

 

*बरामदगी-* एक अदद मोटरसाइकिल व एक अदद स्कूटी

 

*गिरफ्तारी टीम के सदस्यो का नामः-*

1. उ0नि0 संतोष कुमार सिह ( थाना तिवारीपुर, गोरखपुर )

2. का0 रणजीत शाह (थाना तिवारीपुर , गोरखपुर )

3. का0 आनन्द शर्मा ( थाना तिवारीपुर , गोरखपुर )