July 16, 2026

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्तियों के कुल 87437.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया-

Spread the love

*प्रेस नोट साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर दिनांक 16-06-2022*

 

*ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्तियों के कुल 87437.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन , पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम को लगाया गया था, जिसके क्रम में

1. स्कूल की ऑनलाइन फीस डिपॉजिट करने की प्रक्रिया जानने व ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर खाते से कुल रुपए 11500.00 निकालें जाने के संबंध में आवेदक श्री विजय कुमार पांडेय आत्मदीप स्कूल थाना खोराबार जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक/ तकनीकी रूप से कार्यवाही करते हुए खाते से कटे संपूर्ण धनराशि रुपए 11500.00 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।

2. O Level – कंप्यूटर कोर्स मे एडमिशन कराने के लिए पैसे भेजने के बजाए खाते से ही पैसे निकाले जाने के संबंध में आवेदक श्री सुधीर सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें साइबर सेल टीम, क्राइम ब्रांच द्वारा तकनीकी रूप से काम करते हुए आनलाइन निकाले गए धनराशि 35000 रुपए आवेदक के खाते में वापस कराए गए |

3. क्रेडिट कार्ड से कुल रुपए 40937 कि अज्ञात द्वारा धन निकासी किए जाने के संबंध में आवेदिका बीनू सिंह थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के क्रेडिट कार्ड से कटी संपूर्ण धनराशि कुल रुपए 40937 पुनः उनके क्रेडिट कार्ड में वापस कराया गया

 

*बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड में पैसा वापस आने पर आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर सेल गोरखपुर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया ।*

 

*पुलिस टीम का नामः-*

1. निरीक्षक श्री सुनील कुमार पटेल प्रभारी साइबर क्राइम सेल।

2. आरक्षी शशि शंकर राय साइबर क्राइम सेल।

3. आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर क्राइम सेल।

4. आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता साइबर क्राइम सेल।

5. म0आ0 नीतू नाविक साइबर क्राइम सेल।

6. म0आ0 दिव्या अग्निहोत्री साइबर क्राइम सेल।