*लॉरेंस का पंजाब से तिहाड़ लौटना मुश्किल, हरियाणा और राजस्थान पुलिस को भी है बिश्नोई की तलाश*
पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आखिरकार पंजाब लाने में सफल हो गई है। सूबे में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पहले से दर्ज केसों को देखते हुए माना जा रहा है कि अब यह अपराधी वापस तिहाड़ जेल नहीं लौट सकेगा। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बिश्नोई के पिछले सभी केसों को भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी है, जिनमें उसे मूसेवाला केस के बाद फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। यह भी तय है कि पंजाब पुलिस अब किसी हालत में लॉरेंस बिश्नोई को बचकर निकलने नहीं देगी, क्योंकि पहले से दर्ज मामलों में राज्य पुलिस ने कई बार बिश्नोई को ट्रांजिट वारंट पर लेने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। मूसेवाला हत्याकांड में बुधवार को मोहाली स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय में बिश्नोई से पूछताछ भी शुरू हो गई है। मूसेवाला हत्याकांड के अलावा बिश्नोई पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 36 केस दर्ज हैं, जिनमें पंजाब पुलिस समेत संबंधित प्रदेशों की पुलिस बिश्नोई को रिमांड पर लेने की तैयारी किए बैठी हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, पंजाब में बिश्नोई पर 17 केस दर्ज हैं और चंडीगढ़ में सात केस। पंजाब पुलिस 17 मामलों में बिश्नोई को बारी-बारी से फिर रिमांड पर लेगी। यह 17 केस फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोहाली, अमृतसर आदि जिलों में दर्ज हैं। फरीदकोट पुलिस को हत्या के दो मामलों में लॉरेंस बिश्नोई की तलाश थी, जिनमें एक मामला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या का है। फरवरी 2021 में पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और तब लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने सोशल

More Stories
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-
सेंट्रल जेल गोइंदवाल में कैदियों में खूनी संघर्ष-
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार-