*डबल मर्डर : धारदार हथियार से पिता-पुत्र की हत्या, एक की हालत नाजुक*
यूपी के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज गांव में धारदार हथियार से पिता-पुत्र की हत्या से हड़कम्प मच गया। वही, एक बेटे की हालात नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
महाराजगंज गांव निवासी शहिद (60) गांव के चौराहे पर चुड़ी-श्रृंगार की दुकान चलाते थे। उनके बेटे शकील (34), सोनू (31) और नजीर (20) सैलून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार की देर रात मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से उनपर हमला बोल दिया। शहीद घर के पास गुमटी में सो रहे थे, हमलावरों ने उनका सिर काट कर अलग कर दिया। दरवाजे पर नाजिर का गला काट दिया। दोनों की मौत हो गई। सोनू के गर्दन पर वार किया, लेकिन वह घायल होकर गिर गया। वहीं, शकील ने घर में भाग कर जान बचाई। सोनू की हालत नाजुक बनी है। बाप-बेटे की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक शहिद के बेटे शकील की तहरीर पर पुलिस ने अमरनाथ निषाद और कमलेश मद्धेशिया पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-