June 20, 2026

कुख्यात/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-

Spread the love

*✓कुख्यात/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान*

*✓कुख्यात गैंगेस्टर अभियुक्त जनरैल सिंह,भुल्लन दुबे व राजन सिंह द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित कुल ₹88,87,0092/- मूल्य की सपत्ति 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क-*

 

पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध भदोही पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में~

 

1. दिनांक 14.06.2022 को गैंगेस्टर अभियुक्त जनरैल सिंह पुत्र गुलाब निवासी ग्राम कड़ोर थाना सुरियावा जनपद भदोही द्वारा भौतिक आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु अपराध कारित करता है। अभियुक्त उपरोक्त थाना सुरियावां का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने परिजन के नाम क्रय की गई संपत्ति जायलो कार ₹8,00,000/- एवं स्वयं के नाम मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹50,000/- सहित कुल कीमती संपत्ति *₹8,50,000/-* को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया के आदेश दिनांकित 14 जून 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

 

2. दिनांक 14.06.2022 को गैंगेस्टर अभियुक्त भुल्लन दुबे पुत्र हिंगूराम दुबे निवासी ग्राम गोपीपुर सुजानपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही द्वारा भौतिक आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु अपराध कारित करता है। अभियुक्त उपरोक्त थाना सुरियावां का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने स्वयं के नाम एक ट्रक कीमती लगभग ₹18,00,000/- , कृषि योग्य जमीन ₹52,50,000/- तथा बैंक ऑफ बड़ौदा में स्वयं के खाते में ₹2,27,092/- सहित कुल अर्जित संपत्ति *₹72,77,092/-* को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया के आदेश दिनांकित 14 जून 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

 

3.दिनांक 14.06.2022 को गैंगेस्टर अभियुक्त राजन सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी ग्राम जमुनीपुर अठगवां मोड़ थाना भदोही जनपद भदोही द्वारा भौतिक आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु अपराध कारित करता है। अभियुक्त उपरोक्त थाना सुरियावां का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने स्वयं के नाम एक हुंडई कार कीमती लगभग ₹7,00,000/- एवं एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर ₹60,000/- सहित कुल अर्जित संपत्ति *₹7,60,000/-* को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया के आदेश दिनांकित 14 जून 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

 

कुख्यात गैंगेस्टर अपराधियों जनरैल सिंह , भुल्लन दुबे व राजन सिंह द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित कुल *₹88,87,092/-* (रुपए 88 लाख 87 हजार 92) मूल्य की कुल सपत्ति 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद जौनपुर ,वाराणसी सहित भदोही में हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, गुंडा, गैंगस्टर,वन, अवैध शराब निष्कर्षण/विक्रय व मादक द्रव्य तस्करी, धोखाधड़ी, मारपीट सहित कुल लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है।