वाराणसी (सू.वि.)दि:14-06-2022*
*राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में सिविल डिफेंस व रेडक्रास के सभी वालेंटियर्स प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें – डीएम*
*अनुपस्थित पाये जाने वाले सदस्यों की सदस्यता एक पक्षीय रूप से समाप्त कर दी जायेगी – जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि सिविल डिफेंस और रेडक्रास सोसायटी के सभी वालेंटियर्स /सदस्य, राष्ट्रीय स्तर के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेते व वर्ष पर्यन्त सामाजिक महत्व के किसी भी कार्यक्रम में इनका कोई योगदान नहीं रहता ऐसे समय वे निष्क्रिय बने रहते हैं, ये लोग केवल प्रतिष्ठा हेतु सदस्यता ग्रहण कर लेते हैं।
उन्होंने चेताया है कि 14 जून से 20 जून तक चलने वाले योग कार्यक्रम तथा 21 जून को मुख्य योग कार्यक्रम में जहां जहां स्थान आवंटित किये गये हैं, सिविल डिफेंस और रेडक्रास के प्रत्येक वालेन्टियर्स/ सदस्य अनिवार्य रूप से प्रतिदिन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा दिनांक 21 जून की उपस्थिति के अनुसार 22 जून से योग दिवस में अनुपस्थित पाये जाने वाले वालेंटियर्स की समस्त सदस्यता एक पक्षीय रूप से निरस्त कर दी जायेगी।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ