*सड़क दुर्घटना में पति की घटना स्थल पर हुई मौत,पत्नी व बच्चे को हल्की चोटें*
वाराणसी -रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी हाईवे स्थित करसड़ा में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पत्नी व एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को हल्की चोट आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदेपुर निवासी मनोज अपने पत्नी व डेढ़ वर्षीय बच्ची को बाइक पर बिठाकर अहरौरा जा रहा था की अचानक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गिर गया जिसके ऊपर ऑटो चढ़कर पलट गई जिसमें 22 वर्षीय युवक मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना के बाद चालक ऑटो को छोड़कर फरार हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ