प्रयागराज में इंटरनेशनल एयरपोर्ट 600 एकड़ जमीन पर बनेगा, एयरपोर्ट प्रशासन जमीन तलाश रहा-
प्रयागराज: महाकुंभ के माध्यम से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर चुकी संगम नगरी को जल्द ही एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलेगा। जी हां, प्रयागराज को हवाई मार्ग से दुनिया के कई शहरों से जोड़ने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज में नया एयरपोर्ट 600 एकड़ में बनेगा। जमीन की तलाश शुरू हो गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो महाकुंभ 2025 से पहले नया एयरपोर्ट बनाने की आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।
प्रयागराज से इंटरनेशनल फ्लाइट की सुविधा नहीं : वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट देश के 12 शहरों से जुड़ा है लेकिन एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट की सुविधा नहीं है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए बड़े शहरों का रुख यात्रियों को करना पड़ता है। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने व एयरपोर्ट के विकास के लिए एयरपोर्ट प्रशासन राज्य सरकार से समन्वय कर के लगभग 600 एकड़ जमीन प्राप्त करने की संभावना की तलाश तलाश करेगा। इसके लिए मसौदा जल्द ही तैयार कर जमीन के तलाश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बड़े एयरपोर्ट की आवश्यकता बताई : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार ने इस संबंध में रविवार को प्रयागराज हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था। इस दौरान एयरपोर्ट के निदेशक आरआर पांडेय ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर एयरपोर्ट के विकास योजनाओं से रूबरू कराया। वहीं यात्रियों के आवागमन का विवरण एवं वाणिज्यिक लेखा-जोखा को भी प्रस्तुत किया। प्रयागराज एयरपोर्ट के प्रबंधन, रखरखाव तथा यात्री सुविधाओं पर संतोष प्रकट करते हुए उन्होंने सुविधाओं को और उन्नत तथा यात्री अनुकूल बनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट यात्रियों के वहन करने के अधिकतम क्षमता पर कार्य कर रहा है। अतः प्रयागराज में है एक बड़े एयरपोर्ट बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार से समन्वय कर के लगभग 600 एकड़ जमीन प्राप्त करने की संभावना की तलाश करें। इस दौरान कार्यपालक निदेशक अतुल दीक्षित भी मौजूद रहे।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-