बिजली विभाग ने जनसुनवाई कैम्प लगाया, उपभोक्ताओं की सुनी शिकायतl
प्रयागराज।एमडी विद्याभूषण के निर्देश के अनुसार सोमवार को बिजली विभाग ने डिवीजन कार्यालयों पर जनसुनवाई कैंप लगाया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
हंडिया, टैगोर टाउन, म्योहॉल, बम्हरौली आदि डिवीजनों पर लगाए गए जन सुनवाई केंद्र में सुबह के 11 बजे तक करीब 50 समस्याएं पहुंचीं। इन शिकायतों में रीडिंग स्टोर होने के साथ मीटर की खराबी और मकानों से गुजर रहे बिजली के तारों से संबंधित थी।
विभागीय अधिकारियों ने कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर निर्देश जारी किया। मीटर से संबंधित शिकायत पर जांच के आदेश दिए। साथ ही बिजली तार और पोल स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-