June 23, 2026

साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से नौ लाख सात हजार रुपये उड़ा दिए-

Spread the love

प्रयागराज : साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से नौ लाख सात हजार रुपये उड़ा दिए हैं। बलरामपुर हाउस, कर्नलगंज निवासी तूलिका यादव ने साइबर ठगी करने वाली अल्का, मुस्ताक अली, अवी छाबड़ा, देव, रनवीर और मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर अल्का से परिचय हुआ था। इसी के बाद वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई। कई बार में करके ठगों ने उसके बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इसी तरह रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है कि बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर किसी ने कॉल किया था। रमेश ने एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी बता दिया। इस तरह कई बार में 50 हजार रुपये ऑन लाइन निकाल लिया।