August 27, 2026

रोहतक / 96 लाख की धोखाधड़ी-

Spread the love

रोहतक / 96 लाख की धोखाधड़ी:6 ट्रकों के फर्जी दस्तावेज दिखाकर फाइनेंस कंपनी से लिया लोन, अब चुकाने से इनकार

रोहतक में ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करके 96 लाख रुपए का लोन लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। शातिरों ने पहले गलत दस्तावेजों की सहायता से आरटीओ ऑफिस में किसी दूसरे वाहन का इंजन और चैसीस नंबर की मदद लेकर पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की सहायता से फाइनेंस कंपनी से वाहनों पर लाखों रुपए का लोन लिया, लेकिन वापस नहीं लौटाया।