July 16, 2026

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार-

Spread the love

*कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार* घूरपुर प्रयागराज।थाना घूरपुर की पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की पुलिस कार्यवाही पूरी की।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान घूरपुर प्रभारी एएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमाशंकर द्वारा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया इस दौरान नहर की पुलिया चंद्रभान सिंह का पूरा ग्राम हथिगन के पास पुलिस ने एक संदिग्ध को तलाशी के लिए रोका, जिसके बाद आरोपी भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी राम बाबू उर्फ बबलू पुत्र मानिक चन्द्र भारतीया उम्र 26 वर्ष निवासी बलापुर थाना घूरपुर जिला प्रयागराज को बीस लीटर कच्ची शराब महुआ बरामद की।प्रभारी थाना के अनुशार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।