➡️अब तक के खास समाचार ➡️
➡लखनऊ- अपर पुलिस महानिदेशक लायन आर्डर प्रशांत कुमार का बयान, प्रयागराज प्रदर्शन पर बोले एडीजी प्रशांत कुमार, प्रयागराज में पुलिस बल तैनात है- प्रशांत कुमार, उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- प्रशांत कुमार, प्रयागराज,मुरादाबाद में स्थिति नियंत्रण में- प्रशांत कुमार, पत्थरबाजों की गिरफ्तारी शुरू हो चुकी है- प्रशांत कुमार, वीडियो से उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं- प्रशांत कुमार।
➡लखनऊ- प्रयागराज प्रदर्शन पर सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ न होने पाए- सीएम, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर एक्शन हो- CM, जहां-जहां शांति व्यवस्था भंग,वहां कार्रवाई करें- CM, सभी स्थानों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए– सीएम।
➡लखनऊ- थाना गोमतीनगर पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को किया अरेस्ट, प्लाट दिलाने के नाम पर की थी जालसाजी, फैंटसी इंफ्रा का जालसाज राम कैलाश अरेस्ट, साइन सिटी इंफ्रा का जालसाज अनिल अरेस्ट, दोनों पर गोमतीनगर थाने में दर्ज था मुकदमा।
➡लखनऊ- एसीएस होम अवनीश अवस्थी का बयान, प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में हैं– अवनीश, शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें- अवनीश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी– अवनीश, शांति व्यवस्था बनाने की अवनीश अवस्थी ने अपील की।
➡प्रयागराज- प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पथराव, उपद्रव कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, प्रयागराज में प्रदर्शनकारी पत्थरबाजी कर रहे, पुलिस की बैरिकेडिंग को प्रदर्शनकारियों ने गिराया, अटाला चौराहे के आसपास इलाके में हंगामा बढ़ा, पत्थरबाजी में रोड पर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूटे, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए, पुलिस ने लाठीचार्ज किया,आंसू गैस के गोले दागे, अटाला चौराहे के आसपास अतिरिक्त फोर्स भेजी गई, प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, प्रयागराज में हालात काफी तनावपूर्ण है, गलियों से निकल कर लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं, अर्धसैनिक बल का जवान पत्थर लगने से घायल, RAF का एक जवान पत्थरबाजी में घायल हुआ, एडीजी प्रयागराज की गाड़ी में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने एडीजी की गाड़ी में तोड़फोड़ की, अटाला इलाके में गलियों से बम फेंके गए, इलाके में लगातार पत्थरबाजी,फायरिंग और बमबाजी, ADG जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश की गाड़ी में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक दिया।
➡बांदा- युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या की थी, प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति बेटी को पकड़ा था, पुलिस ने पिता, लड़की के प्रेमी को किया अरेस्ट, घर में ट्यूशन पढ़ाने आता था प्रेमी युवक, अवैध तमंचे से गोली मारकर की थी हत्या, कमासिन थाना क्षेत्र के खटान गांव की घटना।
➡कानपुर- कानपुर बवाल और हिंसा मामले से जुड़ी खबर, हयात समेत 4 आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी, कोर्ट में आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी हुई, कोर्ट ने चारों आरोपियों पर फैसला रिजर्व रखा, कुछ देर में फैसला सुना सकता है कोर्ट, हयात के वकील ने कोर्ट में सभी आरोपों को नकारा।
➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद के हाजीपुरा इलाके में भारी बवाल, हाथों में झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरे, वीडियो बना रहे एक पत्रकार की भीड़ ने पिटाई की, मौके पर भारी पुलिस फोर्स किया गया तैनात, रसूलपुर के हाजीपुरा-सर्कुलर रोड का आवागमन रोका गया।
➡अमरोहा- प्रयागराज में बवाल में बाद जिले में हाई अलर्ट, मुख्य चौराहों पर जगह जगह पुलिस बल तैनात, संदिग्ध इलाकों में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर, पुलिस ने रूट मार्च कर शांति व्यवस्था की अपील की, जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न के बाद भी पुलिस अलर्ट।
➡बलिया- पिता और पुत्रों पर चाकू से जानलेवा हमला, नमाज पढ़ कर लौटते समय चाकू से हमला, आपसी विवाद को लेकर किया गया हमला, हमले में 2 की हालत गम्भीर,अस्पताल भेजा, बीच-बचाव में आए 2 अन्य भी चाकू से घायल, मनियर पुलिस ने हमलावर को पकड़ा, मनियर के निपनिया क्षेत्र का मामला।
➡अम्बेडकरनगर- जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने किया पथराव, प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, भीड़ को तितर- बितर करने पर आक्रोशित हुए लोग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है काम्बिक, टाण्डा में जुमे की नमाज के बाद किया पथराव।
➡हाथरस- मुस्लिम समाज के लोगों ने नूपुर शर्मा का फूंका पुतला, प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने कई पथराव कर्मियों को हिरासत में लिया, जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने किया पथराव, सिकन्द्रराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर क़स्बा की घटना।
➡हाथरस- हाथरस में जुमे की नमाज के बाद बवाल का मामला, बवाल की सूचना पर पहुंचे डीआईजी,डीएम और एसपी, विशेष समुदाय के लोगों ने किया पथराव और बवाल, बवाल करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट, डीआईजी,डीएम,एसपी कस्बे में कर रहे फ्लैग मार्च, लाउडस्पीकर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर कस्बा में हुआ पथराव।
➡प्रयागराज- प्रदर्शन पर बोले जिलाधिकारी संजय खत्री, शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अता की गई- डीएम, कुछ लड़के पथराव करने लगे थे – डीएम, पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया – डीएम, अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है- डीएम, पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात की गई- डीएम, अतिरिक्त फोर्स आ रही,एक जवान घायल है- डीएम, हमारे अधिकारी और जवान सुरक्षित हैं – डीएम।
➡प्रयागराज- एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश का बयान, हिंसा भड़काने में वामपंथी संगठनों का हाथ- प्रेम प्रकाश, उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा- प्रेम प्रकाश, वीडियो के माध्यम से पहचान की जा रही- प्रेम प्रकाश, जो लोग भी दोषी हैं उनपर कार्रवाई होगी- प्रेम प्रकाश, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी- प्रेम प्रकाश, AIMIM की भूमिका की भी जांच की जाएगी- प्रेम प्रकाश।
➡गोरखपुर- ADG खुद क्षेत्र में उतरकर लोगों से करते रहे वार्ता, लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की, गोरखपुर जोन में शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, किसी भी सामाजिक तत्व ने कोई खुरापात नहीं की- ADG, पर्याप्त पुलिस बल जोंन में रही तैनात- ADG, जोन के हज़ारो मस्जिदों में सकुशल हुई जुमे की नमाज-ADG
➡हाथरस- बिना अनुमति के मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया, जुलूस निकालने वाले 8 लोगों को हिरासत में लिया गया, डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया, हाथरस के कस्बा पुरदिलनगर का मामला।
➡कानपुर- कानपुर बवाल हयात समेत 4 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड, आरोपियों की 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा, आज कोर्ट में बहस के बाद सुनाया गया फैसला।
➡लखीमपुर खीरी- भाजपा नेता नूपुर समर्थन में स्टेटस से आक्रोश, नाराज़ मुस्लिम युवाओं ने जताई नाराज़गी, नाराज़ युवाओं ने इकट्ठा होकर कार्रवाई की मांग की, लोगों ने कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध जताया, भीरा कस्बे में मुस्लिम समुदाय से जुड़े युवा।
➡प्रयागराज- प्रयागराज प्रदर्शन पर बोले SSP अजय कुमार, कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया– एसएसपी, मौके पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई- SSP, वीडियो से उपद्रवियों की पहचान की जाएगी- SSP, जो भी लोग दोषी हैं सभी पर कार्रवाई होगी- SSP
➡फिरोजाबाद- हाजीपुरा और सर्कुलर रोड इलाके में भारी भीड़ जमा, सकरा इलाका होने से पुलिस गलियों में नहीं जा रही, सैकड़ों की तादाद में लोग गलियों में मौजूद, हाजीपुरा चौराहा,सर्कुलर रोड पर कई बार किया गया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी नारे लगाकर गलियों में भाग जाते हैं।
➡सोनभद्र- मंत्री समूह ने जाना जिले में विकास कार्यों का हाल, मंत्री राकेश सचान, रविंद्र जयसवाल ने किया दौरा, माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी-राकेश सचान, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, राबर्ट्सगंज स्थित राम लीला मैदान में किया संबोधित।
➡चित्रकूट- प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद का बयान, बुंदेलखंड ऐतिहासिक धरती है-संजय निषाद, अब योजनाओं धरातल पर उतर रहीं-संजय, अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी हुए-संजय, सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश।
➡बलिया- पिता और पुत्रों पर चाकू से हमले का मामला, पहले हुई छेड़छाड़ को लेकर किया गया हमला, 2 गम्भीर घायलों को अस्पताल में इलाज जारी, 4 से 5 हमलावरों ने किया था जानलेवा हमला, मनियर के निपनिया क्षेत्र का मामला।
➡झांसी- युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप, आरोपी युवक शादी करने का बना रहा था दबाव, परेशान युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला।
➡देवरिया- युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला, जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद पर आरोप, दो दिन बाद भी गौरी बाजार पुलिस के हाथ खाली, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, गौरीबाजार थाना क्षेत्र का मामला।
➡कानपुर देहात- संदिग्ध परिस्थिति में झोपड़ी में लगी आग, गरीब महिला के झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला, मवेशी भी झुलसा, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रसूलाबाद के मेघजाल गांव का मामला।
➡बुलंदशहर- बुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कोतवाली सिटी नगर इलाके में दिनदहाड़े मुठभेड़, फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया भर्ती।
➡हमीरपुर- एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को किया गिरफ्तार, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, जलालपुर थाने में एसआई है दारोगा हरिश्चंद्र।
➡बाराबंकी- थाना मसौली अंतर्गत मसौली चौराहे पर हादसा, खड़ी ट्रॉली में अनियंत्रित रिक्शा टकराने से हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत,3 घायल, थाना मसौली क्षेत्र के मसौली चौराहा का मामला।
➡रायबरेली- युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा लालगंज के लालू का पुरवा टिकरा का मामला।
➡फिरोजाबाद- एलआईयू के सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता, प्रदर्शनकारियों ने दारोगा से की बदसलूकी, प्रदर्शन कर रहे लोगों का बना रहे थे वीडियो, दारोगा बाइक छोड़ जान बचाकर मौके से भागे।
➡सहारनपुर- जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का मामला, पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर गिरफ्तारी, सहारनपुर में प्रदर्शन मामले में गिरफ्तारी जारी।
➡फ़िरोज़ाबाद- जुमे की नमाज के बाद किया गया प्रदर्शन, भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग ने की नारेबाजी, हरा झंडा लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन, पुलिस के आला अधिकारी समझाने में जुटे।
➡उन्नाव- पार्क सौन्दर्यीकरण के नाम पर हो रहा अतिक्रमण, फुटपाथ पर फेंसिंग लगा किया जा रहा अतिक्रमण, पार्क सुंदरीकरण के नाम पर खुलेआम अतिक्रमण, डीएम कार्यालय के पास स्थित है निराला पार्क।
➡दिल्ली- चुनाव आयोग से मिलेगा BJP का प्रतिनिधिमंडल, मुख्तार अब्बास नकवी,गजेंद्र सिंह शेखावत मिलने जाएंगे, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह EC से मिलने जाएंगे, शाम 5.30 बजे चुनाव आयोग से मिलने जाएंगे BJP नेता।
➡दिल्ली- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील, उलेमा, बुद्धिजीवियों से AIMPLB ने अपील की, TV चैनलों की बहस,डिबेट्स में न जाने की अपील।
➡कोलकाता- जुमे की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सड़क,रेल मार्ग जाम किया, चेंगइल स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवा बंद।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-