*चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के सराय अकिल से है जहां सराय अकिल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल_
पुलिस अधीक्षक कौशांबी हेमराज मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी चायल श्याम कांत के निर्देशानुसार सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने अपने मय हमराही पुलिस बल के साथ मिलकर ओमप्रकाश तिवारी पुत्र कुंज बिहारी निवासी मिहुआ सहसो थाना धरवाई जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर बहुंगरी गांव के पास से गिरफ्तार किया तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर डबल नाल अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस एवं चोरी की अपाची आरटीआर बाइक बरामद हुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेजा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-