May 7, 2026

धमकी देने वाले पर हुआ मुकदमा

Spread the love

मोबाइल पर धमकी दिये जाने के मामले में दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बडागाँव वाराणसी 7 मार्च – – बडागाँव पुलिस ने आज इसी थानाक्षेत्र के सिसवां गांव निवासी विमल कुमार मिश्र के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र एवं साक्ष्य के संबंध में फूलपुर थानाक्षेत्र के सगुनहां गांव निवासी दो लोगों के विरुद्ध अश्लील शब्द प्रयोग करते हुए मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिये जाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच कर रही है। 

            विमल कुमार मिश्र ने मोबाइल पर आये मैसेज का साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए बडागाँव पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सगुनहां गांव निवासी योगेश कुमार मिश्रा और देवेंद्र कुमार मिश्रा से हमारी पुरानी रंजिश है इनके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है उपरोक्त लोग मुझपर मुकदमा उठाने के लिए नाजायज तरीके से दबाव बनाते आ रहे हैं इंकार करने पर मोबाइल पर मैसेज भेज कर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  प्रार्थना पत्र के आधार पर बडागाँव पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 499,504 एवं 506 आई पी सी सहित 67 आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।