प्रयागराज
सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र की बस की टक्कर से मौत,
फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर शांतिपुरम चौराहे पर सोमवार कि सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार प्रतियोगी छात्र राजीव प्रताप 40 पुत्र आनंद सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में लोग पास के एक निजी नर्सिंगहोम में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाफामऊ पुलिस चालक सहित बस को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। मृतक की पत्नी डॉ मनीषा सिंह फाफामऊ के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद महाविद्यालय के तमाम प्रोफ़ेसर और शिक्षक घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-