May 7, 2026

*मेयर पति के दुकान में हुयीं थी चोरी,पूलिस ने दुकान के कर्मचारीयों को बेरहमी से पीटा*

Spread the love

एक दिन पुर्व वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत पीपलानी कटरा स्थित मेयर मृदुला जायसवाल के पति के आटोमोबाइल की दुकान मे चोरी हुई थी।पुलिस ने चोरी के आरोप में दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को उठाकर पूछताछ करने के लिए थाने ले आई ,थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस ने कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दिया।

*कर्मचारियों ने पुलिस पर लगाया मारने पीटने का गंभीर आरोप*

पुलिस द्वारा पीटे हुए कर्मचारियों को मंडलीय चिकित्सालय में वेंटिलेटर पर पेट के बल लेटा कर ले जाया गया।पीटे हुए कर्मचारियों ने बताया कि हमें बेरहमी से मारा -पीटा गया है।जिसके कारण हम पैरों पर नहीं खड़े हो पा रहें है।

*मेयर पति ने दूकान के कर्मचारीयों पर लगाया था,चोरी का आरोप*

तो वही चेतगंज पुलिस का कहना है,कि मेयर के पति ने इन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया था।इसलिए दुकान के कर्मचारीयों को पूछताछ करने के लिए थाने लाया गया।और पूछताछ करने के बाद इन्हे छोड़ दिया गया था।

साभार