दुमका:-(झारखंड)
===========
*दुमका उपायुक्त ने “जल जीवन मिशन” और “स्वच्छ भारत मिशन” के कार्यों की समीक्षा की*
🔹️ जिला उपायुक्त ने दुमका जिलान्तर्गत विभिन्न प्रखंडों में “जल जीवन मिशन” और “स्वच्छ भारत मिशन” में किए जा चुके कार्यों की समीक्षा की ।
🔹️ प्राप्त कागजी आंकड़ों के अनुसार जिले के छः प्रखंडों के 136 योजनाओं में 80% कार्य पूर्ण हो जाने से संबंधित डाटा पर जिला उपायुक्त ने शेष लंबित पड़े योजनाओं को जून माह के अंत तक पूर्ण करने के दिए निर्देश ।
🔹️ रामगढ़ एवं सरैयाहाट प्रखंड में निर्मित होनेवाले जल-शोधन संस्थान की भूमि किस्म अधिकाशतः गोचर है । जिस क्रम में संवेदक द्वारा ज्ञात कराई गई है वैकल्पिक भूमि । जिला उपायुक्त ने उक्त भूमि से संबंधित पत्र कार्यपालक अभियंता द्वारा उपलब्ध कराने को कहा है ।
🔹️ जिले के विभिन्न प्रखंडों के चापाकल एवं जलमीनार के खराब पड़े होने की सूचना पर निराकरण हेतु उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को दस दिनों के अंदर ठीक करवाने के दिए निर्देश ।
🔹️”स्वच्छ भारत मिशन” और “जल जीवन मिशन” के तहत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संबंधितों से समन्वत स्थापित कर ससमय कार्य को पूरा करने हेतु उपायुक्त द्वारा दिए गए हैं निर्देश ।
सुशील झा
🔹️





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-