*रोडवेज की गाड़ियों से तेल चोरी की जांच करने पहुंचे इंस्पेक्टर से बदसलूकी*
प्रयागराज। रोडवेज की गाडियों से तेल चोरी होने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे यातायात निरीक्षक से बदलसूकी करने का मामला सामने आया है। आरएम कार्यालय में तैनात यातायात निरीक्षक राजेश कुमार कनौजिया ने प्रयाग डिपो कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद के खिलाफ गाली देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि 26 मई की रात वह जीरो रोड बस स्टैंड पर डीजल चोरी की जांच करने गए थे। उनकी टीम चाय की दुकान पर खड़ी थी। तभी विष्णु प्रसाद यादव वहां पहुंचा और बदसलूकी शुरू कर दी।
गाली देने लगा। इंस्पेक्टर ने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग कर लिया। इसकी शिकायत आलाअधिकारियों की। इसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-