खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम बाथ टब में गिरा, डूबने से चली गई जान-
प्रयागराज- यूपी के कौशांबी में ह्दयविदारक घटना हुई। मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल के समीप की बाथ टब में डूबने से मौत हो गई। करीब डेढ़ वर्षीय बालक खेलते समय पानी भरे बाथ टब में गिर गया था। कुछ देर बाद वहां पहुंची मासूम की मां ने उसे बाथ टब में गिरा देखा। अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई, मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मासूम को नहलाने के लिए मां ने बाथ टब में पानी भरा था : कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी राहुल केसरवानी मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल के सामने रहते हैं। वह पैथालाजी संचालक हैं। राहुल का कहना है कि उनकी पत्नी दीपा अपने डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिक को लेकर छत पर नहलाने के लिए गई थी। बाथ टब में पानी भर दिया और बगल में ही बच्चे को बैठा दिया। इस बीच वह किसी काम से नीचे आईं।
कुछ देर के लिए मां वहां से हटी तो हो गया हादसा : खेलते-खेलते कार्तिक बाथ टब के पास पहुंचा और औंधे मुंह टब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब दीपा छत पर आई और बेटे को औंधे मुंह टब में पड़ा देखा तो होश उड़ गए। रोने-चीखने की आवाज सुनकर राहुल भी भागकर पहुंचे। आनन-फानन स्वजन मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
किशोर की इलाज के दौरान मौत : कौशांबी में सैनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर के सब्जी मंडी में टीन सेड बनाते समय गिर कर घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक के पिता ने मुंशी पर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
मुंशी के खिलाफ दी तहरीर : त्रिलोकपुर निवासी रमेश चंद्र का कहना है कि एक जून को उसके 14 वर्षीय बेटे निखिल को गांव का ही एक युवक मजदूरी कराने के लिए पूर्व मंत्री के बन रहे सब्जी मंडी में ले गया। आरोप लगाया कि गांव के मुंशी ने जबरन उसे ऊपर चढ़ा दिया जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसके भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-