June 15, 2026

राहुल और गौड़ा के बीच हुई मुलाकात, जेडीएस ने मांगी 10 लोकसभा सीटें*

Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष एचडी देवे गौड़ा से मुलाकात की। यह मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री के 5 सफदरजंग लेन स्थित आवास पर हुई।

बैठक के बाद, गौड़ा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 10 लोकसभा सीटें मांगी हैं और जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। गौड़ा के बयान ने राज्य कांग्रेस को परेशान कर दिया है क्योंकि वे जेडीएस को 6 सीट से ज्यादा नहीं देना चाहते।

गौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के लिए मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे। हालांकि गौड़ा चाहते थे कि मुलाकात कहीं और हो, लेकिन राहुल ने उनके आवास पर ही मिलने की इच्छा जाहिर की। राहुल गांधी की मुद्रा से ऐसा लग रहा था कि वह इस गठबंधन और आगे ले कर जाना चाहते हैं।

कर्नाटक में सरकार बनने के पहले दिन से ही कांग्रेस-जेडी (एस) का गठबंधन अस्थिर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कई बार इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं जेडीएस और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस गठबंधन से असहज महसूस कर रहे थे।