August 14, 2026

राजस्थान: बच्चे पढ़ेंगे विंग कमांडर अभिनंदनकी जांबाजी का किस्सा*

Spread the love

राजस्थान में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की जांबाजी का किस्सा अब बच्चों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहा है। राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया, ‘हमारी फौजें अपनी जिंदगी कुर्बान कर भी हमें सुरक्षित रखती हैं। हमारे जांबाजों के अदम्य साहस से आने वाली पीढ़ियां प्रेरित हों, इस बात को ध्यान में रखते हुए विंग कमांडर अभिनंदन से जुड़ा किस्सा पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि मिग-21 बाइसन के पायलट अभिनंदन ने 27 फरवरी को हवाई लड़ाई में पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था। मिग के दुर्घटनाग्रस्त होने के बीच अभिनंदन सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए थे। उनका पैराशूट पीओके में गिरा, जिसके तुरंत बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा।