September 28, 2026

*जयपुर: राजस्थान के विवादित आईपीएस पंकज चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है.

Spread the love

*जयपुर: राजस्थान के विवादित आईपीएस पंकज चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने बूंदी में एसपी पद पर रहते पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली. सर्विस रूल्‍स का उल्‍लंघन करने की वजह से उन्‍हें केंद्रीय गृह विभाग ने बर्खास्‍त किया है.*

पंकज चौधरी यूपी के वारणसी के रहने वाले हैं, 2009 बेंच आईपीएस अधिकारी हैं. वह जैलसमेर में सिंधी धर्मगुरु गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने और बूंदी में एसपी के पद पर रहते हुए संघ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद देशभर में सुर्खियों में आए थे. पंकज चौधरी की दूसरी पत्नी मुकुला चौधरी 2018 में विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के सामने झालावाड़ से उतर गई थीं.