June 25, 2026

वाराणसी ब्रेकिंग

Spread the love

दिनांक 05-03-2019 को प्रभारी निरीक्षक सिगरा की पुलिस टीम के उ0नि0 मिर्जा रिजवान बेग चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह पुलिस बल के शिवरात्रि मेले से वापस जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ कको देखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रोडवेज पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान चेकिंग कर पुलिस कर्मिय़ों को देखकर एक व्यक्ति घबराकर स्टेशन की तरफ भागने लगा जिसे दौड़ाकर समय करीब 20.30 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 70 ग्राम हेरोइन व रु0 4700/- नकद बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।