*एसपी नार्थ ने नौसड चौराहे को कराया अतिक्रमण मुक्त*
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने ऑपरेशन क्लीन के तहत सात दिनों में 10 चौराहों से अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी नौसड चौराहे से अभियान के तहत अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, होर्डिंग, रेहड़ी और ठेले वाले हटाए गये। रात में सड़कों पर पार्किंग भी नहीं होने दी जाएगी। इस अभियान के दौरान पुलिस जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों से संवाद कर सीसी टीवी कैमरे भी लगवाएगी जिस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा है उस क्षेत्र के चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण ना होने दें और अगर पुनः अतिक्रमण होता है तो सारी जिम्मेदारी बीट प्रभारी व चौकी प्रभारी की होगी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर सुंदर व स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है अब सड़कों पर अतिक्रमण नहीं हो सकेगा अगर कोई अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी अतिक्रमण मुक्त शहर को बनाने के लिए शहर वासियों का सहयोग अपेक्षित है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दें जिससे आवागमन सुचारू व व्यवस्थित रुप से चल सके।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-