September 13, 2026

प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व वायुसेना परिसर में घुसा सन्दिग्ध*

Spread the love

*सैन्य कर्मियों ने दबोचा,मिलेट्री इंटेलिजेंस समेत खुफिया अधिकारियों ने की पूछताछ*

वाराणसी कैंटोमेन्ट स्थित वायुसेना के परिसर में दीवाल फांदकर एक संदिग्ध युवक घुस गया।समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया।घटना कल शाम7बजे की बताई गई।मिलेट्री इंटेलिजेंस व खुफिया अधिकारियों ने पकड़े गए युवक से रातभर पूछताछ के बाद आज कैंट पुलिस को सौपा।पकड़े गए अहमदाबाद गुजरात निवासी राजकुमार गुजराती ने अपना हाल पता सोनिया सिगरा बताया।उससे पूछताछ के बाद खुफिया इकाई ने सिगरा, कैंट लालपुर समेत कई स्थानों पर उसके साथियों की तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीँ लगा।पुलिस ने पूछताछ के बाद गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।lnpबताया गया कि कल शाम सन्दिग्ध ज्यो ही स्टेशन छोर से बाड़े में घुसकर कुछ कर पाता सीसीटीवी की मॉनिटरिंग कर रहे सैन्य कर्मियों ने अलार्म बजाकर उसे पकड़ लिया।भागने के चक्कर मे सन्दिग्ध कटीले बाड़ में फंसकर गिर गया।पुलिस अब उसके मकसद का पता लगा रही।पूछताछ में वह अपने को नशे का आदि बताकर खूब घुमाता रहा।सच्चाई जांच के बाद भले पता चलेlnp लेकिन पाकिस्तान से चल रहे खींचतान व पीएम के आगमन से पूर्व घटी घटना से एजेंसियों के कान खड़े हो गए है।lnpसूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक के बाएं हाथ पर ॐ लिखा है जबकि अन्य जांच में वह अल्पसंख्यक बताया जा रहा था।सही बातें जांच के बाद ही क्लियर होंगी।lnpपूछताछ में उसने यह भी बताया कि बर्तन कपड़े बेचने के बहाने वह अक्सर शहर में साथियों सँग घूमता रहा ,पुलिस अब उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है

साभार