*प्रेसनोट थाना राजघाट गोरखपुर दिनांक 28.05.2022*
*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 5 वर्षीय बालक को राजघाट पुलिस द्वारा उसके परिवारी जन को सुपुर्द किया गया*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा ” गुमशुदा बच्चो की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व संजय कुमार मिश्रा थाना प्रभारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28/05/2022 को थाना तिवारीपुर से गुमशुदा 5 वर्षीय अमित निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद निवासी निजामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर अपने घर से घूमने निकला था एवं भटककर थाना क्षेत्र राजघाट में लालडिग्गी के पास कांस्टेबल चंदन सिंह एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार राव को मिला दोनों आरक्षियों द्वारा गुमशुदा बालक को थाने पर लाकर तत्परता दिखाते हुए उनके पिता से संपर्क कर बालक अमित निषाद को सकुशल व सुरक्षित उसके पिता सुरेंद्र निषाद को सुपुर्द किया गया, परिजनो द्वारा राजघाट पुलिस की प्रशंसा की गयी।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-