April 23, 2026

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी दिल्ली-

Spread the love

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी दिल्ली-

 

19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या-

 

उत्तरपुर्वी जिलों के खजूरी खास इलाके में कुछ बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस का कहना कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोहेल के तौर पर हुई है। बीती रात के लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बीट ऑफिसर राजकुमार को खजूरी खास थाना अंतर्गत श्री राम कॉलोनी के डी ब्लॉक स्थित गली नंबर 21 में खून से लथपथ पड़े लड़के की सूचना मिली। हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने मामले की जानकारी खजूरी खास पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ लड़के को जग प्रवेश अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

वही इस मामलें की जब जांच हुई को पुलिस ने बताया कि मृतक सोहेल श्रीराम कालोनी में अपने रिश्तेदारों के साथ में रहता था और इलाके के ही एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच के आधार पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने बयाया कि सोहेल मेरे मौसी की लड़का है, वह मेरे साथ रहता था