*परिजनों ने ही किया वृद्ध पर प्राणघातक हमला*
*करारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर सचवारा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में दिया गया घटना को अंजाम*
*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र के सचवारा दशरथपुर गांव में एक वृद्ध पर उसके परिजनों ने ही बेरहमी से हमला कर दिया है जिससे वृद्ध को गंभीर चोटें आई हैं घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है विवाद के पीछे संपत्ति बटवारा प्रमुख कारण बताया जाता है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर सचवारा गांव निवासी भिखारी लाल के शारदा प्रसाद बृज लाल और सरजू प्रसाद 3 पुत्र है संपत्ति बंटवारे को लेकर शारदा प्रसाद से अपने दो अन्य भाई बृजलाल और सरजू प्रसाद से विवाद चल रहा है इसी विवाद के चलते शनिवार की सुबह बृजलाल और सरजू प्रसाद ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर शारदा प्रसाद पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया लाठी डंडा से उसके ही परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा है जिससे शारदा प्रसाद लहूलुहान हो गया घायल अवस्था में शारदा प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-